Read Time:50 Second
लाओस मौसम ब्यूरो ने तूफान मातमो के कारण देशभर में 3 से 7 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने लोगों को संभावित बाढ़ व भूस्खलन के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। तूफान मातमो 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तूफान के फिलीपींस से होते हुए, लाओस में प्रवेश करने की आशंका है। लाओस के कई प्रांत लगातार बारिश के कारण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। मातमो इस वर्ष फिलीपींस में आने वाला 16वाँ उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
