Read Time:47 Second
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। दो लोग घायल हैं। एक बच्चा लापता है। बारिश के बावजूद राहत और बचाव कार्य जारी है।
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।
