Read Time:1 Minute, 23 Second
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने आज कहा कि अगले महीने के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जो दीर्घावधि औसत के एक सौ 15 प्रतिशत से अधिक है। वर्षा पूर्वानुमान पर एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. महापात्र ने कहा कि अक्टूबर महीने के दौरान लगभग 75 दशमलव 4 मिलीमीटर औसत वर्षा की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अक्टूबर से दिसंबर के दौरान देश के दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है। इसमें तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक शामिल है। श्री महापात्र ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाकों और पूर्वोत्तर को छोड़कर देश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।
