कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

vikasparakh
0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

अगले तीन-चार दिन तक कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान है। पश्चिमी विदर्भ और उससे सटे उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण आज मुंबई सहित उत्तरी कोंकण, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में भी कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा हो सकती है। तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, केरल, माहे, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले महीने की पहली तारीख तक कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उपचुनाव के लिए तैनात किए केन्द्रीय पर्यवेक्षक

  निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की घोषणा की है। इनमें सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षक शामिल होंगे।   स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस […]

You May Like