Read Time:1 Minute, 10 Second
मौसम विभाग ने आज सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में आज भारी वर्षा की ऑरेज अलर्ट भी जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भी आने वाले 2 से 3 दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।
