Read Time:46 Second
राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
