केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुनापार के नए बस रूटों पर आज 300 नई देवी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज इन बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली परिवहन निगम के अंतर्गत कुल 974 देवी बसें संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में बसें होने के बावजूद कनेक्टिविटी कमज़ोर थी जिससे यात्रा का समय लंबा होता था और भीड़ बहुत ज़्यादा रहती थी।
उन्होंने कहा कि इसी चुनौती को दूर करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के सहयोग से वैज्ञानिक अध्ययन हुआ और उसी के आधार पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये नए रूट तय किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन बसों में लोगों की सुरक्षा के लिए कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुविधा पहले से ही उपलब्ध थी, और अब इनमें ऑटोमेटेड पेमेंट सिस्टम भी शुरू किया गया है।
इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह और पटपड़गंज से विधायक रविंदर सिंह नेगी उपस्थिति रहें।
