Read Time:44 Second
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सिंह ने कहा कि गांधीजी सत्य, अहिंसा और करुणा के प्रकाशस्तंभ थे।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बापू के स्वदेशी, सादगी और सहिष्णुता के सिद्धांत हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि गांधीजी का जीवन और उनकी शिक्षाएँ हमेशा राष्ट्र को प्रेरित करती रहेंगी।
