दिल्ली के खजूरी खास में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

vikasparakh
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

दिल्ली के यमुनापार स्थित खजूरी खास क्षेत्र में उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए एक नया केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को जमीन उपलब्ध करा दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में खोले जा रहे केंद्रीय विद्यालय दिल्ली सहित न केवल भारत के शैक्षणिक परिदृश्य को सशक्त करेंगे, बल्कि लाखों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखेंगे।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू किया जाएगा और प्रारंभिक रूप से विद्यालय में प्राथमिक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के संचालन के लिए भूमि आदि की व्यवस्था संबंधित प्राधिकरण द्वारा कर दी गई है तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा इसे उपयुक्त पाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय का संचालन सिविल सेक्टर के अंतर्गत किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार आने वाले वर्षों में इसका विस्तार भी किया जाएगा।

श्रीमती गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी विकास, सामाजिक समानता और अवसरों की समानता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

संयुक्त सुरक्षा परिषद ने अफ़ग़ान विदेश मंत्री की भारत यात्रा के लिए प्रतिबंधों में छूट दी

संयुक्त सुरक्षा परिषद ने अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी की भारत यात्रा के लिए प्रतिबंधों में छूट को मंज़ूरी दे दी है। वे 9 से 16 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर होंगे। सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत तालिबान से जुड़े कुछ लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लागू […]

You May Like