झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वांछित माओवादी ढेर

vikasparakh

चाईबासा. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक वांछित माओवादी मारा गया. नक्सली पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह मुठभेड़ आज सुबह गोईलकेरा पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत रेला पराल क्षेत्र के पंचलताबुरू पहाड़ियों के जंगलों […]

असम: विपक्षी दलों ने बिना कागजात के गैर मुसलमानों को भारत में रहने देने को लेकर भाजपा की निंदा की

vikasparakh

गुवाहाटी. असम के विपक्षी दलों ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से गैर मुसलमानों को 2024 तक भारत में प्रवेश करने पर बिना यात्रा दस्तावेजों के रहने की अनुमति देने वाले आदेश को राज्य के साथ विश्वासघात करार देते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा नीत सरकारों की आलोचना की. नागरिकता […]

राष्ट्रीय शिक्षा नीति परंपरा और आधुनिकता का सर्वश्रेष्ठ समन्वय है: राष्ट्रपति मुर्मू

vikasparakh

तिरुवरुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति परंपरा और आधुनिकता का सर्वश्रेष्ठ समन्वय है और जो लोग इसे अपना सकते हैं और नए कौशल सीख सकते हैं, वे बदलाव के अगुआ बनेंगे. तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुर्मू […]

भाजपा विधायक ने सपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया

vikasparakh

बलिया/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केतकी सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला शाखा की सदस्यों ने लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी (केतकी सिंह की) नाबालिग बेटी को परेशान किया. सिंह ने दावा किया कि उनकी […]

सीएपीएफ कर्मियों के ‘दुरुपयोग’ संबंधी जनहित याचिका पर अदालत ने सरकार से मांगा जवाब

vikasparakh

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र से उस याचिका पर जवाब मांगा जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) समेत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों का ह्लव्यापक दुरुपयोगह्व किए जाने का आरोप लगाया गया है. याचिका में कहा गया है कि इन जवानों से उच्च पदस्थ पुलिस […]

प्रधानमंत्री की मां को ‘अपशब्द’ कहने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए: कर्ण सिंह

vikasparakh

नयी दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर कथित तौर पर अपशब्द कहने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि […]

भारत-जर्मनी संबंधों को और व्यापक बनाने की अपार संभावनाएं: प्रधानमंत्री मोदी

vikasparakh

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार और विनिर्माण जैसे क्षेत्र में भारत-जर्मनी सहयोग को और व्यापक बनाने की अपार संभावनाएं हैं. मोदी ने यह बात जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मुलाकात के बाद कही. मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, “जर्मनी […]

राउत ने मराठा आरक्षण आंदोलन के समाधान का श्रेय फडणवीस को दिया

vikasparakh

मुंबई. शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने बुधवार को मराठा आरक्षण आंदोलन के समाधान और कार्यकर्ता मनोज जरांगे की भूख हड़ताल समाप्त कराने का श्रेय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया. राउत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और फडणवीस के कटु आलोचक रहे हैं. हालांकि, उनकी पार्टी की सहयोगी सुषमा […]

मेरे फैसले पर भरोसा रखें, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के हमारे लोगों को आरक्षण मिलेगा: जरांगे

vikasparakh

छत्रपति संभाजीनगर. आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को कहा कि अब मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के सदस्यों को आरक्षण मिलेगा. उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और उनके फैसले पर भरोसा रखने की अपील की. अनशन समाप्त करके मुंबई से लौटे जरांगे (43) छत्रपति संभाजीनगर […]

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

vikasparakh

सिलीगुड़ी. उत्तर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में बांग्लादेश के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन के जवानों […]