महिलाएं 2047 तक भारत को विकसित बनाने की दिशा में कर रही हैं काम: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ

vikasparakh
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

 

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा है कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी महिलाएं विकसित भारत की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में भारत की यात्रा का नेतृत्व कर रही हैं।

 

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में सैन्य नर्सिंग सेवा के 100वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया मन की बात कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा ए की दूसरी नाविका सागर परिक्रमा के अंतर्गत आठ महीने की यात्रा की प्रशंसा की है।

 

स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों का उदाहरण देते हुए, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के बिना राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। उन्‍होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी स्वदेशी प्रणाली का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस वर्ष जापान को पीछे छोड़कर विश्‍व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सैन्य नर्सिंग सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक डाक टिकट, पोस्टकार्ड और डायरी भी जारी की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

100 वर्ष की यात्रा में संघ का महत्वपूर्ण योगदान समाज के विभिन्न वर्गों में आत्म जागरूकता और गौरव का जागरण रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के समय से ही देशभक्ति और सेवा का पर्याय रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि विभाजन के कष्टदायक दौर में, जब लाखों परिवार विस्थापित हुए थे, स्वयंसेवक, सीमित संसाधनों के साथ शरणार्थियों की सेवा में सबसे आगे […]

You May Like