रूस और यूक्रेन ने अपने-अपने 185 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

vikasparakh
0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second

रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज बताया कि 23 जुलाई को इस्तांबुल में शांति वार्ता के दौरान हुए समझौते के अंतर्गत रूस और यूक्रेन ने अपने-अपने 185 युद्धबंदियों की अदला-बदली की। इसके अलावा, यूक्रेन के नियंत्रण वाले इलाकों से 20 रूसी नागरिकों को वापस लौटाया गया। यह आदान-प्रदान संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता से हुआ।

 

अगस्त में, दोनों देशों ने 146 कैदियों की अदला-बदली की थी। इस दौरान यूक्रेन ने कुछ समय के लिए कुर्स्क क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के बाद आठ रूसी नागरिकों को भी वापस लौटाया था। जुलाई में इस्तांबुल में हुई तीसरे दौर की शांति वार्ता, में दोनों पक्ष लगभग 1 हजार 200 कैदियों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए थे। मई और जून में हुई पिछली वार्ताओं में गंभीर रूप से बीमार, घायल और युवा सैनिकों के साथ-साथ शहीद सैनिकों के अवशेषों की स्वदेश वापसी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

अमरीका में, ट्रम्प प्रशासन ने ईरान के मिसाइल और सैन्य विमान उत्पादन में शामिल दर्जनों कंपनियों और व्यक्तियों पर लगाए प्रतिबंध

  अमरीका में, ट्रम्प प्रशासन ने ईरान के मिसाइल और सैन्य विमान उत्पादन में शामिल दर्जनों कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह प्रतिबंध हाल ही में ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद लगाया गया है। संयुक्त राष्ट्र के […]

You May Like